पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 410 तापमान में दोपहर को सड़कंे हो जाती हैं सूनी

410 तापमान में दोपहर को सड़कंे हो जाती हैं सूनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौतपा से पहले सता रही गर्मी कपड़ों से ढंककर निकल रहे लोग

भास्कर संवाददाता| आष्टा

पिछले दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। जबकि अभी नौतपा की गर्मी का आना बाकी है। इस कारण नगर में दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं दिन भर चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। जो जरूरी कामों से निकल भी रहे हैं वह पूरी तरह कपड़ों व बचाव के साथ निकल रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी का तापमान लगातार बढ़ने के कारण बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि तीन चार दिनों से तेज हवाओं ने जरूर तापमान को ठंडा बनाया हुआ है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। आग बरसाती गर्मी के असर शनिवार को अधिक देखने को मिला। हालत यह रही कि दोपहर के समय बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ा हुआ कि दोपहर में निकलना मुश्किल हो रहा है। जबकि अभी तक नौतपों का आना बाकी है। यदि इसी तरह गर्मी रही तो लोगों को मुश्किल हो जाएगी।

गर्म हवाओं से बेहाल

तेज गर्मी के कारण इस समय दिन भर गर्म हवाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि अब सुबह नहीं हो रही बल्कि सीधे दोपहर हो रही है। जिन लोगों को बाहर किसी जरूरी काम से जाना पड़ रहा है वह पूरी तरह से कपड़ों से ढंक कर बाहर निकल रहे हैं।

बिजली कटौती कर रही परेशान

भीषण गर्मी के दौरान बिजली गुल होने से लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से नगर में अलग मोहल्लों कॉलोनियों व बस्ती क्षेत्र में कटौती की जा रही है। इससे गर्मी के कारण दिन में लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...