आष्टा| कृषि उपज मंडी में सीजन की आवक धीरे-धीरे सिमटने लगी है। शनिवार को मंडी में आवक साढ़े 8 हजार बोरे पर ही सिमटकर रह गई। इस बार का सीजन मंडी के व्यापारियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। रबी के पूरे सीजन में कुछ दिनों ही बंपर आवक देखने को मिली है। जबकि समर्थन केंद्र पर जरूर खरीदी के लिए किसानों की कतारे देखने को मिलीं। शनिवार को गेहूं 1550 से 2701 रुपए क्विंटल, चना कांटा 3320 से 3780, चना मौसमी 2500 से 4000, चना सफेद 3300 से 5102, सोयाबीन 2310 से 5254, मक्का 1134 से 1137, मसूर 1800 से 3321, राई 3107 से 3107 रुपए क्विंटल बिकी।