आष्टा| नगर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित सुलभ कांप्लेक्स में लगे गेट को अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे। उसके बाद से अभी तक नगर पालिका ने गेट नहीं लगाए हैं। इससे महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सब्जी मंडी में नगर पालिका ने कुछ वर्ष पूर्व सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण कराया था। उसके कुछ दिन बाद ही अज्ञात चोर उसका गेट निकालकर ले गए थे। इस कारण वह लंबे समय से गेट विहीन बना हुआ है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नपा से गेट लगाने की मांग की है।