पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक करोड़ 9 लाख की लागत से कांक्रीट का बनेगा जावर अरोलिया बायपास मार्ग

एक करोड़ 9 लाख की लागत से कांक्रीट का बनेगा जावर-अरोलिया बायपास मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आष्टा/जावर

आष्टा-जावर विकासखंड के अंतर्गत सालों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीणों को शासन सड़कों की सौगात दे रहा है। अभी सिद्दीकगंज हाटपिपल्या मार्ग की स्वीकृति के बाद विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने जावर क्षेत्र के जावर अरोलिया मार्ग की स्वीकृति कराई है। उक्त मार्ग एक करोड़ की लागत से कांक्रीटयुक्त बनाया जाएगा। जिससे किसानों को राहत मिल सकेगी।

शासन ने इस माह आष्टा और जावर तहसील को दो बड़ी सड़क मार्ग की सौगातें प्रदान की हैं। इसमें एक सिद्दीकगंज-हाटपिपल्या 21 किमी मार्ग की 26 करोड़ की लागत से तथा दूसरी जावर-अरोलिया मार्ग की सौगात दी है। यह दोनों प्रमुख मार्ग होने से कई सालों से लोग निर्माण कार्य की मांग करते आ रहे थे।

खजुरिया के सरपंच कल्याण सिंह का कहना है कि अभी जावर नगर के वार्ड तीन के मध्य से निकली सड़क से ग्रामीण क्षेत्र के लोग आते जाते हैं, लेकिन उक्त मार्ग संकरा है। इसके साथ ही इस पर अंधे मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...