पाटीदार समाज का वैवाहिक सम्मेलन आज, 18 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पाटीदार समाज अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें शुजालपुर आष्टा मार्ग पर देहण्डी जोड़ के समीप सरदार पटेल स्कूल में समाज के 18 जोड़ों का विवाह सुबह 10 बजे संपन्न कराया जाएगा। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या के लोग उपस्थित होंगे। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसको सफल बनाने की अपील की है। इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 25 अप्रैल को नगर के जटाशंकर महादेव मंदिर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 500 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस बारे में विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने बताया कि अभी विवाह समारोह के लिए 460 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। विवाह समारोह के दौरान 500 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पंजीयन जारी है । विवाह समारोह जटाशंकर महादेव परिसर में आयोजित किया जाएगा । जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। विधायक श्री हाड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर सिंह परमार ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विवाह समारोह को सफल बनाएं।