पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासकीय योजनाओं को सबसे पहले आष्टा में लागू करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है: परमार

शासकीय योजनाओं को सबसे पहले आष्टा में लागू करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है: परमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी सभी शासकीय योजनाओं को सर्वप्रथम नगर आष्टा में लागू करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। ताकि आष्टा के नागरिकगण किसी भी योजना का लाभ लेने में पीछे नहीं रहे। आज 14 तीर्थ यात्रियों को कामाख्या देवी जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के लिए रवाना कर हम आनंदित है। तीर्थ यात्रियों से निवेदन है कि मां के मंदिर में जाकर स्वयं की मंगल कामना के लिए तो प्रार्थना करे हीं, साथ में अंचल आष्टा की सुख शांति, समृद्धि के लिए भी मंगल कामना करें। ऐसा हमारा अनुरोध है।

यह बातें मंगलवार को नपाध्यक्ष कैलाश परमार तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए व्यक्त किए। कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा पर रामगोपाल महेश्वरी, पुष्पा बाई, रामप्रसाद, यशोदा बाई, शांति बाई, बिरया बाई, सुमन बाई शर्मा, धनकुंवर बाई, अंतर बाई, फूता बाई, सुशीला बाई, राधेश्याम साहू, शकुन बाई, गोपाल सोनी तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, राकेश विश्वकर्मा, फूलसिंह मालवीय, सेवाराम, धर्मेन्द्र दिसावरी, गणेश महेश्वरी, राहुल, अनिल प्रजापति, बल्लू प्रजापति, राधेश्याम रेकवाल, रतनसिंह, राकेश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...