पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेचिंग ग्राउंड की अवैध खुदाई जारी, प्रशासन ने नहीं कसा खनन माफिया पर शिकंजा

ट्रेचिंग ग्राउंड की अवैध खुदाई जारी, प्रशासन ने नहीं कसा खनन माफिया पर शिकंजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा-जावर तहसील की पहाड़ियों लंबे समय से हो रहा खनन

भास्कर संवाददाता | आष्टा

तहसील क्षेत्रों की सरकारी पहाड़ियों व बड़लियों को रायल्टी के आंवटन नहीं होने के बाद भी जमकर खुदाई की जा रही है। जिससे खनन माफिया का कारोबार जमकर चल रहा है। यहां तक नपा के ट्रेचिंग ग्राउंड की खुदाई के बाद भी प्रशासन ने किसी प्रकार की रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं की है। जबकि खुदाई रोकने से मना करने पर नपाकर्मी के साथ मारपीट भी हुई थी।

खनिज विभाग की लंबे समय से कार्रवाई में लापरवाही बरतने के कारण नगर व क्षेत्र में खनिज माफियाओं ने अवैध खनन का कारोबार तेजी से शुरू कर दिया है। जिनको लीज आवंटित की गई है वह निर्धारित स्थान पर खुदाई की बजाए दूसरे स्थानों पर अवैध खुदाई कर शासन को लाखों रुपए की राजस्व की चपत लगा रहे हैं। यहां तक की खुदाई में नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड हमीदखेड़ी को नहीं छोड़ा है। क्षेत्र में अवैध मुरम, पत्थर आदि का जमकर खनन चल रहा है। इस तरफ अनदेखी की जाती है। स्थानीय प्रशासन ने पिछले लंबे समय से क्षेत्र के पठार व पहाड़ियों से मुरम के होने वाले अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं करने से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद बने हुए हैं। जो रात व दिन में मुरम का खनन कर रहे हैं। जिन लोगों को खनिज विभाग रायल्टी प्रदान करता है वह भी रायल्टी सीमा से दूसरे स्थान पर खनन करते हैं। इसी तरह मालीपुरा के मुरम खदान पर रायल्टी नाम मात्र की लेने के बाद मनचाही जगह से खुदाई की जा रही है।

एसडीएम आरआर पांडे का कहना है कि जब भी सूचना मिलती है तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाती है।

पिछले दो सालों से अभी तक अवैध खनन पर एक भी कार्रवाई नहीं की है

खबरें और भी हैं...