पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा ट्रेचिंग ग्राउंड में खनन

नपा ट्रेचिंग ग्राउंड में खनन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा ट्रेचिंग ग्राउंड में खनन

शासन ने नपा को ट्रेचिंग ग्राउंड की भूमि हमीदखेड़ी गांव में दी है। वहां पर भी खनन माफिया ने खुदाई करके गड्ढे में बदल दिया है। फरवरी माह में यहां पर खुदाई रोकने गए दो कर्मचारियों के साथ लीज ठेकेदार व उसके गुर्गों ने मारपीट भी की थी। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

बिना रायल्टी वाले स्थान से करते हैं खुदाई

खनिज विभाग जहां की लीज आवंटित करता है वहां पर खुदाई करने की बजाए सरकारी पठारों से अवैध खुदाई की जाती है। जिससे उनको सीधा फायदा पहुंचता है। जिसकी रायल्टी भी नहीं देना होती है। यही कारण है कि आष्टा व जावर तहसील के पठार वाले गांवों में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है।

इन स्थानों पर धड़ल्ले से खनन

क्षेत्र के हमीदखेड़ी, बागेर, भंवरा, हकीमाबाद बड़ली, मालीपुरा, खजूरियाकासम, टीपाखेड़ी, उमरसिंगी, चोर पगारिया, कन्नौद रोड, खाचरोद, सिंगारचोरी, जताखेड़ा, गोपालपुर, डोडी घाटी, खड़ी, खोयरा पर मनमाने तरीके से अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...