आष्टा| मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गंजबासौदा विधायक निशंक जैन विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से स्थानीय रेस्ट हाउस पर बैठक ली तथा रायशुमारी की। इस अवसर पर निशंक जैन ने कहा कि उम्मीदवार ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन जितना एक को है। आप हम सब कांग्रेस को एक होकर चुनाव उम्मीदवार को लड़ाएं। ताकि हम चुनाव जीत सकें। हमें टिकट तक लड़ाई रखना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, जिला महिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर, अजीत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष बापूलाल मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान, जनपद उपाध्यक्ष सोभाल सिंह, पूर्व पार्षद भैया मियां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा बशीर बैग, विनीत सिंगी आदि उपस्थित थे।