भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश की सरकार लोक तंत्र को समाप्त कर इस देश में एक तंत्र स्थापित करना चाहती हैं। इसी विचारधारा के आधार पर उन्होंने कर्नाटक में अपने द्वारा नियुक्त राज्यपाल पद का दुरुपयोग कर विधानसभा में अल्पमत वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री की शपथ दिलवा दी है। कांग्रेस को अब और मेहनत के साथ लोकतंत्र को बचाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना है।
यह बातें शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रवास कार्यक्रम में आष्टा से निकलने पर बायपास पर कहीं। इस अवस पर कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व संसदीय सचिव अजीत सिंह, ब्लॉक युका अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रदीप प्रगति, पूर्व जनपद अध्यक्ष बापूलाल मालवीय, युका पूर्व अध्यक्ष चंदर सिंह ठाकुर, जीवन सिंह ठाकुर, विनीत सिंगी, सुनील सेठी, अरविंद गुप्ता, एचआर परमाल, देवराज परमार, विक्रम सिंह ठाकुर, एलकार मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।
आष्टा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत किया।