आष्टा| सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छापर के जंगल में वन विभाग ने जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए लगाए दो कैमरों को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग में छापर बीट में वन रक्षक के पद पर पदस्थ फरियादी विश्वजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिकरवार आयु 29 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छापर के जंगल में जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर दो डूम कैमरे कीमती 30 हजार रुपए के लगे हुए थे। जिन्हें 17 मई की रात में अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।