पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल कवि बैरागी के निधन पर वैष्णव बैरागी समाज ने दी श्रद्धांजलि

बाल कवि बैरागी के निधन पर वैष्णव बैरागी समाज ने दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक व देश के जानेमाने प्रख्यात राष्ट्रीय कवि साहित्यकार समाज गौरव व पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन दादा बाल कवि बैरागी का 13 मई को आकस्मिक निधन होने से समाज व साहित्य को क्षति हुई है। श्री बैरागी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वैष्णव बैरागी समाज द्वारा राकेश बैरागी के निवास पर रखा गया। इस अवसर पर दादा के विषयों में सभी को अवगत कराया। साथ ही नगर अध्यक्ष बाल कृष्ण बैरागी ने भी श्रृद्धा सुमन अर्पित कर दादा के कार्यकाल के बारे में सभी को बताया। शोक सभा में वैष्णव बैरागी समाज के सर्वश्री डॉ. आरडी वैष्णव, कमल बैरागी, राकेश बैरागी, बाल कृष्ण बैरागी, निर्मल बैरागी, संतोष वैष्णव, दुर्गादास बैरागी, बालू बैरागी, मनोहर बैरागी, महेश बैरागी, अनिल बैरागी, रविन्द्र वैष्णव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...