प्रायवेट टैंकर संचालकों की मनमानी के खिलाफ युवा मोर्चा ने दिया ज्ञापन।
भास्कर संवाददाता| आष्टा
नगर में गंभीर जलसंकट की समस्या बनी हुई है। जिसे टैंकर संचालक जमकर भुनाकर मनमानी कमाई करने में लगे हुए हैं। इसके बाद भी नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारी इस तरफ से लापरवाही बरत रहे हैं। इसे देखते हुए युवा मोर्चा ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
आमजन हैंडपंप व ट्यूबवेलों से पानी लेकर अपनी व्यवस्था कर रहे हैं। क्योंकि टैंकर संचालकों ने एक राय होकर नगर में टैंकर सप्लाई के रेट बढ़ा दिए हैं। जबकि पूर्व में नपा ने प्राइवेट टैंकर संचालकों की बैठक लेकर 250 रुपए में टैंकर देने की बात कहीं थी। जबकि टैंकर संचालक मनमानी पर उतरते हुए 500 से 600 रुपए में पानी का टैंकर सप्लाई कर रहे हैं। नपा चार से पांच दिनों में सप्लाई दे रही है। लोग रात और दिन में साइकिल, हाथ ठेलों से दूर दूर से पानी ला रहे हैं। इसी बीच नगर के प्राइवेट टेंकरों से पानी सप्लाई करने वाले संचालक जलसंकट में नगर की मनमाना शुल्क लेकर लूट रहे हैं। प्राइवेट टैंकर संचालक मनमानी कर 500-600 रुपए तक लेकर जनता को लूट रहे हैं। ज्ञापन भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितिन महाकाल के नेतृत्व में कालू भट्ट, मनीष धारवां, अवनीश पिपलोदिया, सोनू मेवाड़ा, अंतिम बनवट, पवन वर्मा, बुल्लू, सुमित मेहता, गगन खत्री आदि ने दिया।