थाना क्षेत्र के गांव सेवदा में बुधवार की देर शाम को एक विवाहिता की भोजन बनाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं उसके मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेवदा गांव निवासी पिंकी प|ी राजकुमार वर्मा आयु 27 साल को बुधवार की शाम 7 बजे भोजन बनाते समय अज्ञात कारणों से करंट लग गया था। जिसे सिविल अस्पताल लाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार को सिविल अस्पताल में पीएम के समय मृतिका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में बहस भी हुई थी। मृतिका का पति राजकुमार वर्मा जो सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर पदस्थ है, ने बताया कि मैं बहन को लेने गया था इस बीच उसकी प|ी पिंकी की करंट लगने से मौत हुई है। ससुराल पक्ष के आरोप के बारे में बताया कि आरोप गलत है, जो मेडिकल रिपोर्ट में भी स्पष्ट हो जाएगा। वहीं मृतिका के काकाजी मनोहर सिंह वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ उसके पति राजकुमार ने मारपीट कर हत्या की गई है। मैना चौकी प्रभारी बाबूलाल वर्मा ने बताया कि मृतिका की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।