आष्टा| भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित ट्रक कटिंग की वारदातों का सिलसिला फिर से शुरू होने लगा है। इसी के चलते दौलतपुर घाटी पर एक चलते ट्रक की तिरपाल काटकर उसमें से कपड़े की गठान अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार खरेड़ा गांव जिला रायसेन निवासी पप्पू प्रजापति पुत्र सरदार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इंदौर से सामान भरकर भोपाल जा रहा था। इस बीच अलसुबह साढ़े 5 से 6 बजे अज्ञात बदमाश ट्रक की तिरपाल काटकर कपड़े की गठान उतार कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।