आष्टा | देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और प्रदेश भाजपा
आष्टा | देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोहर ऊंटवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प|ी अमृता सिंह के लिए देवास में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। जो भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल की नारी जाति के प्रति ओछी मानसिकता का परिचय देता है। यह आरोप कांग्रेस नेता डॉ. हेमंत वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर लगाए। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता विधायक, सांसद, मंत्री लगातार देश प्रदेश में हो रही महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार की विभिन्न घटनाओं को तो रोक नहीं पा रहे, बल्कि इस तरह के ओछे बयान देकर अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले इन घृणित बयानों का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।