पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत जनसंख्या असंतुलन की समस्या से जूझ रहा है

भारत जनसंख्या असंतुलन की समस्या से जूझ रहा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी बीमारी का हमेशा का इलाज होना चाहिए। एक ही बीमारी से बार-बार परेशान नहीं होना चाहिए। जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो वह धर्म के आधार पर किया गया। एक बार एक बीमारी की वजह से भारत माता का टुकड़ा हो गया उसे दोबारा नहीं होने देंगे।

यह बातें जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने निकाली जा रही संकल्प यात्रा के प्रमुख व राष्ट्र निर्माण समिति अध्यक्ष सुरेश चव्हाण ने शुक्रवार को नगर के सुभाष चौक पर सभा में कहीं। श्री चव्हाण ने कहा कि इस देश की खातिर इस राष्ट्र की व्यवस्था की खातिर हिंदुओं ने अपने बच्चों की संख्या कमी की। अभी भी इस व्यवस्था को मुस्लिम फॉलो नहीं कर रहे हैं। जब चीन में मुस्लिमों ने बच्चों की संख्या कम की तो भारत के मुसलमानों दो बच्चों का कानून मानना चाहिए।

इसलिए हम कहते हैं कि हम दो, हमारे दो तो सबके दो। सभा के पूर्व राष्ट्र निर्माण समिति द्वारा भारत यात्रा अलीपुर चोपाटी चौराहे से प्रवेश किया। जो अलीपुर, अस्पताल चौराहा, बुधवारा, गल चौराहा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। सभा को यात्रा में शामिल रिटायर्ड कर्नल डीपीएस त्यागी, जनरल एसपी सिन्हा तथा श्याम महाराज ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत राजाराम मालवीय उर्फ राजा भैया ने स्वागत किया।

संकल्प यात्रा
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने पहुंची संकल्प यात्रा राष्ट्र निर्माण समिति अध्यक्ष सुरेश चव्हाण ने कहा-
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने नगर में पहुंची संकल्प यात्रा।

खबरें और भी हैं...