प्रसपा 15 अप्रैल को मनाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती
आष्टा| प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के तत्वावधान में 15 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती नगर के सुभाष ग्राउंड में मनाई जाएगी। कार्यालय प्रभारी बंशीलाल बाम्बे ने विज्ञिप्त जारी कर बताया कि क्षेत्रवासी व शहरवासियों से अपील की जाती है कि 15 अप्रैल को अंबेडकर ग्राउंड नए थाने के सामने एकत्रित होकर जुलूस प्रारंभ कर कन्नौद रोड, भोपाल नाके से बस स्टैंड होते हुए सुभाष ग्राउंड में सभा के रूप में परिवर्तित होगी। सभा को मुख्य अतिथि कमल सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा संबोधित करेंगे। बाबा साहब अंबेडकर की 127वीं जयंती गांव बागेर में हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी। जयंती के शुभ अवसर पर बागेर से लखन सिंह धांसू काकू बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना करवा रहे हैं। जिसका अनावरण प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान करेंगे। उक्त आयोजन सुबह 8.30 बजे रखा गया है।