धर्म... पंकज महाराज का 19 अप्रैल को होगा सत्संग
आष्टा| विख्यात संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी व प्रचार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज का मप्र में 35 दिनों का सत्संग भ्रमण के तहत नगर में 19 अप्रैल को पहुंचेंगे। नगर के मां कृष्णा आश्रम में उपस्थित होने वाले भक्तों को आशीष वचन कहेंगे। समिति के कृपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे महाराज पंकज जी का आगमन होगा। उसके बाद आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा।