बदलाव के इच्छुक, ईमानदार लोगों को चुनाव लड़ने का मौका देगी आप
आजादी के बाद से निरंतर पहले कांग्रेस और बाद में भाजपा का जनविरोधी, भ्रष्टाचार और अत्याचार का राज चलता आया है। आप आदमी पार्टी ने मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। आप विधानसभा चुनाव 2018 में मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर आम चुनाव लड़ेगी। यह बातें आप आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने कहीं और इसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता इफ्तिखार अहमद ने विज्ञप्ति जारी कर कही। इसके साथ ही पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए आप ने पिछले बुधवार को वेबसाइट पर फार्म लांच किया है। इस फार्म को डाउनलोड कर मांगी गई जानकारी देकर प्रदेश का कोई भी नागरिक आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी कर सकता है। साथ ही किसान बचाओं बदलाव लाओ यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को मंदसौर की पिपलिया मंडी में इस यात्रा की शुरुआत में राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। प्रदेश के 70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है। 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। जिस कारण उनका शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो गया है।