बिजली कटौती के कारण लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
आष्टा| गर्मी का मौसम आते ही बिजली कंपनी ने कटौती का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिन पूर्व कंपनी ने मेंटनेंस के नाम पर पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रखी थी। उसके बाद से ही नगर में दिन के समय एक या दो घंटे के लिए बिजली गुल होने लगी है। इस वजह से लोगों को गर्मी के कारण घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। जबकि इन दिनों सीजन का समय होने के कारण दुकानदारों को भी बिजली के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है। गुरुवार को भी शाम को दो घंटे तक बिजली गुल रही थी। इस तरह शुक्रवार को दोपहर के समय एक घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा सुबह से बिजली का ट्रिप होना लगातार जारी बना हुआ था।