स्टार इलेवन ने आष्टा अलीपुर को फाइनल में सात विकेट से हराया
आष्टा| नजदीकी गांव मगरखेड़ी में स्टार इलेवन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसके फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन मगरखेड़ी तथा आष्टा अलीपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टार इलेवन ने आष्टा को 7 विकेट से हरा दिया। विजेता टीम को 11 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान की गई।
मगरखेड़ी में 23 मार्च से शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें आसपास के क्षेत्र सहित कोठरी, आष्टा, जावर आदि स्थानों की टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन और आष्टा अलीपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आष्टा अलीपुर ने निर्धारित 8 ओवरों में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन ने रोमांचक मैच में 7 ओवर में मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
समापन अवसर पर अध्यक्षता विनीत सिंगी ने की। विशेष अतिथि सोभाल सिंह भाटी, कमल सिंह पहलवान, एचआर परमाल, चेतन सिंह सेमली, बापूलाल मालवीय थे। विजेता टीम का पुरस्कार एचआर परमाल की तरफ से 11 हजार 500 रुपए नकद दिए गए।
उप विजेता टीम को गोर मियां प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ने पांच हजार का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मगरखेड़ी के पूर्व सरपंच सोहराब खां, पटेल मुश्ताक खां, शहजाद खां, विजेंद्र सिंह,डॉ. गीतम सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, देवराज परमार, अनुराग श्रीवास्तव मौजूद थे।