बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने के बाद भी दुकानों के सामने खड़े होने लगे वाहन
आष्टा| नगर पालिका के सामने बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी किराए पर चलने वाले चार पहिया वाहन फिर से वहीं पर खड़े होने लगे हैं। इस कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किराना व्यापारी विजय सिंह का कहना है कि दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहक नहीं आ पाते हैं। जबकि अब तो बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण करा दिया है। उसके बाद भी वहीं स्थिति निर्मित होने लगी है। वहीं शकील खां का कहना है कि सुबह से वाहन खड़े कर देने से सफाई कार्य भी नहीं हो पाता है।