तीसरे दिन भी इंटरनेट सुविधा बंद रही
आष्टा| नगर में पिछले तीन दिनों से इंटरनेट सुविधा ठप पड़ी हुई है। रविवार को भी उसमें सुधार कार्य नहीं होने इंटरनेट चालू नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर सहित क्षेत्र में चार दिनों तक लैंडलाइन बीएसएनएल व्यवस्था शोपीस बनी हुई थी। वहीं गुरुवार से इंटरनेट सुविधा भी बंद चालू हो रही है। इस वजह से लोगों को काम करने में परेशानी आ रही है। जबकि इंटरनेट शुक्रवार की सुबह से ही बंद हो गए थे। रविवार को भी नेट सुविधा बंद रही। इसके बाद भी उसमें सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे सबसे अधिक काम व्यापारी व शासकीय कार्यालयों में प्रभावित हुए हैं।