पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट के 3 आरोपी पकड़ाए, दो फरार

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट के 3 आरोपी पकड़ाए, दो फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुराड़िया वर्मा के जंगल में 74 हजार रुपए, बाइक लूट ले गए थे बदमाश

दोनों कर्मचारी पैसा एकत्रित कर ले जा रहे थे

भास्कर संवाददाता|आष्टा

जावर-आष्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट का पर्दाफाश किया है। इसमें एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी व अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाशी में जुटी हुई है।

जावर थाना क्षेत्र के गांव गुराड़िया वर्मा के जंगल में 8 मई को पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने फरियादी मनोज वर्मा तथा दिनेश मालवीय क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण कंपनी बैंगलोर शाखा जावर के साथ लूट की थी। एसडीओपी जीपी अग्रवाल के अनुसार दोनों कर्मचारी अपनी बाइक से पांचापुरा ग्वाली होते हुए कातला से समूह के पैसे एकत्रित करके गुराड़िया वर्मा जा रहे थे। इस बीच चार बदमाशों ने बाइक रोककर कंपनी का बैग छीन लिया। इसमें 72 हजार रुपए रखे हुए थे। बदमाश 2 हजार रुपए जेब से निकालकर कुल 74 हजार रुपए, दो मोबाइल, टेबलेट और बाइक लूटकर ले गए थे।

खबरें और भी हैं...