पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता अभियान के सदस्यों ने कहा गांवों से हटाया जाए अतिक्रमण

स्वच्छता अभियान के सदस्यों ने कहा गांवों से हटाया जाए अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| गांव देवनखेड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत चलाए जा रहे साफ -सफाई कार्यक्रम लगभग पूर्ण होने को है। जिसमें अब अतिक्रमण समस्या बना हुआ है। जिसे देखते हुए अभियान के सदस्यों ने एसडीएम को तहसील कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया।ज्ञापन देकर मांग की है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवदरबार देवनखेड़ी गांव के सड़क के दोनों ओर व गांव में कई जगह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण है जिसे हटाया जाए। ताकि गांव अतिक्रमणमुक्त व स्वच्छ नजऱ आए। ज्ञापन देने वालों में रतना बोहरा, टोंडू सेठ, पार्षद प्रतिनिधि भगवत सिंह मेवाड़ा, रूपेश राठौर, महेश मेवाड़ा आदि लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...