पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर ने कोठरी में पानी की स्थिति की जानकारी ली

कलेक्टर ने कोठरी में पानी की स्थिति की जानकारी ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| नगर पंचायत कोठरी में कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े ने निरीक्षण किया। जहां पर मुख्यमंत्री की जनहितैषी योजना असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने मजदूरों का पंजीयन एवं उन्हें प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली गई। निकाय में संगठित कर्मकार कल्याण योजना के 2768 हितग्राही पंजीकृत हैं जिसमें से 1284 हितग्राहियों का सत्यापन किया जा चुका है। कलेक्टर श्री पिथोड़े ने नप के अधिकारियों को हिदायत दी गई कि शीघ्र ही सत्यापित हितग्राहियों के पंजीयन कार्ड का वितरण कराया जाएं। साथ ही नगर में जल संकट की स्थिति की भी जानकारी अध्यक्ष रूपेश पटेल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी एनके पारसनिया से ली। कलेक्टर के साथ एसडीएम राजीव रंजन पांडे, तहसीलदार महेश अग्रवाल, पार्षद नेपाल पटेल, मनोहर बतनदार उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...