आम आदमी पार्टी के देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सभी आठों विधान सभा प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य तथा उज्जैन जोन प्रभारी इंद्र विक्रम सिंह और राज्य कार्यकारिणी सदस्य लोकसभा प्रभारी इफ्तेखार खान उपस्थित थे। बैठक के बाद नेताओं ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग के साथ प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल 26 मई से भोपाल में अनिश्चितकालीन अनशन पर रहेंगे।
गांवों तक किसानों के बीच पार्टी सघन जनसंपर्क अभियान चला कर शिवराज सरकार के किसान विरोधी रुख को ग्रामीणों तक पहुंचाएगी। पार्टी के सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी 10 दिनों में सभी विधानसभाओं के सभी पोलिंग स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष नियुक्ति का कार्य पूरा किया जाएगा। मप्र में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी सभी 230 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बैठक में आष्टा विस प्रभारी ओंकार सिंह, सोनकच्छ प्रभारी प्रहलाद राठौर, शुजालपुर प्रभारी संदीप परमार, देवास प्रभारी एस चौहान, शाजापुर प्रभारी जियालाला पठान, आगर प्रभारी बाबूलाल मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।