16 गांवों की 41 महिलाओं ने जावर थाने का भ्रमण किया। महिलाओं ने पुलिस की काम करने की प्रक्रिया, कानून की धाराओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने समझाइश दी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने महिलाओं को बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आपको परेशान करता है या गलत बातें या गलत इशारे करता है या फिर किसी प्रकार की धमकी देता है तो तुरंत 100 नंबर पर फोन करें। पुलिस तत्काल मदद के लिए आएगी। हिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी अपनी समस्याएं बता सकती हैं। पुलिस हमेशा आपकी मदद करेगी।
थाने का भ्रमण
16 गांव की 41 महिलाएं पहुंची जावर थाने, देखी पुलिस की कार्य प्रणाली
16 गांव की 41 महिलाओं को कराया जावर थाने का भ्रमण।
बताया कैसे लिखी जाती है रिपोर्ट
थाना जावर के मुख्य आरक्षक मृत्युंजय तिवारी द्वारा महिलाओं को थाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि रिपोर्ट अदमचेक व कम्प्युटर द्वारा लिखी जाती है। जिसकी एक प्रति फरियादी को भी दी जाती है अगर किसी को चोट लगी हो तो उसका मेडिकल करवाया जाता है और अस्पताल में से एमएलसी की रिपोर्ट ली जाती है।
महिलाओं ने पूछे सवाल
इस अवसर पर महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं से जुड़े कानूनों से जुड़े सवाल पूछे। इस अवसर पर भ्रमण कराने वाली नव अंकुर मानव कल्याण संस्था की प्रमुख सिस्टर दोरोथी बेक, समन्वयक बलवान सिंह ठाकुर, आरक्षक मृत्युंजय तिवारी, एएसआई योगेन्द्र सिंह यादव, आरक्षक ठाकुर प्रसाद परमार, महिला आरक्षक भावना कौशल व संस्था कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह, हुकम चंद सहित 16 गांवों की 41 महिलाएं शामिल हुईं।