लगातार 8 दिनों से चल रहा स्वच्छ भारत अभियान के तहत र|ा वोहरा द्वारा सफाई के अलावा भी गांव की बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई के अलावा अन्य हुनर सिखाए जा रहे हैं। जिससे की उन्हें भविष्य में रोजगार में सहायक हो सकें।
र|ा वोहरा ने बताया कि आप पढ़ी लिखी हैं आपके पास रोजगार है हुनर है तो आप की सब कदर करेंगे। क्योंकि इंसान के जीवन में योग्यता जरूरी है। देव दरबार गांव देवनखेड़ी में बेटियों को निशुल्क मेहंदी व ब्यूटी पार्लर का कोर्स सिखाया गया है। गांव में रोज स्वच्छता के लिए काम किया जा रहा है। इसमें पानी की टंकी की सफाई कराई गई। पानी की टंकी पेयजल की होने के बाद भी बहुत समय से गंदी ही थी। उसे साफ किया गया। इस कार्य देशचंद्र वोहरा की पुत्री र|ा वोहरा कई दिनों से लगी हुई हैं। इसके अलावा गांव के किशोरी लाल, मदन लाल, हनुमत सिंह, महेश कुमार, बबिता, अरुणा, जगदीश प्रसाद, भगवत, शीतल विश्वकर्मा, अनुष्का ठाकुर, रंजीत सिंह, श्याम सिंह ठाकुर मौजूद थे।
अभियान का आज होगा समापन
स्वच्छता के साथ बालिकाओं को सिखाया जा रहा हूनर।