शौचालय निर्माण के भुगतान की मांग
झालावाड़| असनावर क्षेत्र के ग्रामपुरा के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण हो जाने के बाद अब राशि दिलवाए जाने की मांग की। ग्रामीण नंदलाल, गिर्राज, भंवरलाल, प्रहलाद, कन्हैयालाल सहित अन्य ने बताया कि ग्रामपुरा में लोगों ने शौचालय बनवा लिए, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं हो पाया है। इससे लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।