पीहर जाने की बात से नाराज हुआ अधेड़, रात को कमरे में सो रही प|ी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए तीन वार, पास सो रही बेटियां लहूलुहान मां को देख रोईं तो फरार हो गया आरोपी
क्षेत्र के खेरखेड़ा गांव में बुधवार मध्यरात्रि के बाद पति ने कमरे सो रही प|ी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
उसी समय कमरे में सो रही उसकी दो बच्चियों भी जाग गई। मां को लहुलुहान देखकर वे बिलख पड़ीं। उनकी अावाज सुनकर लोग आ गए। इससे पहले हत्यारा कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि दिन में पति-प|ी के बीच पीहर जाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से उसमें गुस्सा था। आरोपी तलाश की जा रही है।
थानाप्रभारी इस्लाम अली ने बताया बड़ोदिया ग्राम पंचायत कि खेरखेड़ा गांव निवासी चैनसिंह और प|ी गुड्डी कंवर 45 में बुधवार को पीहर जाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात से वह नाराज हो गया था। रात में गुड्डी बाई कमरे में सो रही थी।
उसी कमरे पास के तख्ते पर दो बेटियां सोई हुई थी। रात में एक बजे करीब चैनसिंह उठा और कुल्हाड़ी लेकर कमरे में जाकर प|ी की गर्दन पर एक के बाद एक तीन वारकर दिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। कमरे सो रही बेटियों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चैन सिंह घटनाक्रम के बाद से ही फरार है, जिसका गुरुवार शाम तक पता नहीं चला। झालावाड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। चैंनसिंह की बेटी दीपा व चैन सिंह के बड़े भाई प्रतापसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, जंगल में दबी मिली लाश-एमपी की पुलिस कर रही जांच
आवर | पगारिया थाना क्षेत्र से सटी मध्यप्रदेश की सीमा पर बुधवार शाम को एक लाश मिली। गुराड़िया कलां के डॉ. मानसिंह ने बताया कि सुवांसरा थाना क्षेत्र के डोकरखेड़ी के लोगों ने बताया कि जंगल में एक लाश दबी है, जिसे जानवर नोच रहे थे। इस पर पगारिया व सुवांसरा पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को सीमा ज्ञान होने पर वारदात मध्यप्रदेश की सीमा में होना पाया गया। इस पर सुवांसरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नही हो सकी है। इधर पगारिया थानाप्रभारी शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना स्थल एमपी में होने के कारण मामला सुवासरा पुलिस थाना में दर्ज हुआ है।