इधर, हत्या के आरोपी पति की तलाश में दबिश, नहीं लगा सुराग
खेरखेड़ा गांव में बुधवार रात प|ी गुड्डी कंवर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले पति चैन सिंह का शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी इस्लाम अली ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। शुक्रवार को भी टीम ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि प|ी के पीहर जाने की बात से खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।