असनावर| रिश्तेदार के साथ ट्रक पर गया बाड़िया गोवर्धनपुरा निवासी किशोर 2 नंवबर को तमिलनाडु सेलम जिले के मेंटूर से फरार हो गया, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। थानाप्रभारी इस्लाम अली ने बताया कि 25 फरवरी को बाड़िया गोवर्धनपुरा निवासी श्यामलाल भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पुत्र कालूलाल आकोदिया गांव के रिश्तेदार पप्पूलाल भील के साथ ट्रक पर गया था। 8 दिन बाद जब वह उसकी तलाश के लिए गया तो पप्पूलाल ने बताया कि तमिलनाडु के मेंटूर डैम फैक्ट्री के पास ढाबा पर ट्रक खड़ा कर खाना बनाते समय कालूलाल बिना बताए निकल गया और पास में रखे रुपए भी साथ में ले गया। असनावर से हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार 12 मार्च को तमिलनाडु जाकर पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला।