असनावर| नई आबादी के टंकी मोहल्ला में वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी बजरंगलाल माली ने मोहल्ले के पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। बंटी राठौर, बजरंग भील, बनेसिंह, कालू लाल भील की सहायता से 21 पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे एवं पानी भरने की जिम्मेदारी पेड़ के समीप रहने वालों को दी।