वार्ड सचिव ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप
बिहारशरीफ| अस्थावां के वार्ड संख्या 15 के सचिव मुकेश कुमार ने पुलिस पर हाजत में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। सचिव का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मुकेश ने बताया कि मंगलवार को वह नलजल योजना का कार्य करवा रहे थे। उसी दौरान अस्थावां पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। हाजत में बंद कर उनकी पिटाई की गई। रात में उन्हें रिहा किया गया। सचिव के आरोपों को मुखिया विजय कुमार भी सत्य बता रहे थे। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि सचिव 9 मामले में चार्जशीटेड हैं। फायरिंग का 4, चोरी का 1 समेत अन्य मामला उन पर दर्ज है। हाइवा चोरी मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। पिटाई का आरोप गलत है।