महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
अस्थावां | प्रखण्ड के चुलिहारी गांव में बुधवार को महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने कुंम्हरी नदी से कलश मे जल भरा और पूरे गांव का भ्रमण कर देवी स्थान में कलश स्थापित किया। ग्रामीणों ने बताया कि 16 से 25 मई तक भव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। वृन्दावन से रासलीला मंडली बुलाई गई है। इस दौरान राम कथा, गीता का पाठ भी होगा। दिन में होम जाप सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम सात बजे प्रवचन और उसके बाद रासलीला आरंभ होगी। मैदान में खाने-पीने की कई दुकानें सजी हैं।