अस्थावां| संत बल्भाचार्य हाई स्कूल में रविवार को प्रखण्ड के सभी रसोइयों ने राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के बैनर तले बैठक की और मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.शकील अहमद की अध्यक्षता में बैठक व प्रदर्शन हुआ। मौके पर उन्होने कहा कि एमडीएम योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे रसोइयों की स्थिति में बद से बद्तर है। केंद्र व राज्य सरकार केवल खोखले वादे कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण का दावा किया जा रहा लेकिन भीषण मंहगाई में भी मात्र 1225 रुपये मानदेय दिया जा रहा है जिससे एक माह की सब्जी भी पूरी नही होगी। बार बार सरकार खोखले वादे कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। रसोइयों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए और कहा कि अगर सरकार ने मांग पूरी नही की तो नहीं माना तो सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन होगा। इस मौके पर रामप्यारी देवी,प्रवीला देवी, सुलोचना देवी, रीना देवी, मालो देवी, धन्वतरी देवी, आरती देवी सहित सैंकड़ो महिलाएं मौजूद थी।