अस्थावां | थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के समीप रविवार को मालवाहक वाहन पलट जाने से बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर घंटे भर के लिए जाम लग गया। सड़क निर्माण के कारण रास्ते में कीचड़ा जमा है, जिससे फिसलकर पुआल लोड वाहन पलट गई। बेनार के पास भी ट्रक का गुल्ला टूटने से जमा की स्थिति रही।