अस्थावां | थाना क्षेत्र के निजमपुरा गांव में रविवार को पुत्र ने पिता को पीटकर जख्मी कर दिया। पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जख्मी मानिकचंद चौधरी के पुत्र पुनपुन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।