बिन्द| थाना क्षेत्र के सकसोहरा-अस्थावां मुख्य मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी हो गया। सरहन गांव निवासी लौटरी कुमार ईंट भट्टा पर मजदूरी कर साइकिल से बिन्द आ रहा था, उसी दौरान लोदीपुर पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। बाइक सवार बिन्द निवासी राजा बिक्रमादित्य भी घायल है।