पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटेली पालिका प्रधान की कुर्सी के 3 दावेदार

अटेली पालिका प्रधान की कुर्सी के 3 दावेदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटेली नगरपालिका के चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पार्षदों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाकर पहली बैठक की जाएगी।

परिणाम घोषित होने के साथ ही नपा चेयरमैन पद को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। चेयरमैन की दावेदारी के लिए अब तक तीन पार्षद सामने आये हैं। जानकारी के अनुसार चेयरमैनी के लिए पार्षदों ने स्थानीय विधायक के निवास पर हाजिरी लगा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से नोटिफिकेशन के बाद एक माह के अंदर शपथ व बैठक जरूरी

ये हैं दावेदार

वार्ड नंबर-एक से पूर्व चेयरमैन विकास यादव बड़े अंतर की जीत और अपने कार्यकाल में कराये विकास कार्याें के बल पर फिर से चेयरमैन की जुगत में है। अपने पक्ष के 3 पार्षद होने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मनमुटाव के बावजूद डिप्टी स्पीकर से संपर्क साधने में जुटे हैं।

इसके अलावा कस्बे के 11 वार्ड में डिप्टी स्पीकर के भाई अनिल यादव के परिवार के वोट होने से उनकी भी चेयरमैन के चुनाव को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है।

वार्ड नंबर-चार से निर्विरोध जीत हासिल करने वाले पूर्व चेयरपर्सन सुमन गोयल के पति संजय गोयल अपने साथ 5 पार्षदों का दावा कर रहे है। स्थानीय विधायक संतोष यादव के नजदीकी बताए जाते हैं।

वार्ड नंबर-छह से पूर्व चेयरमैन लाला परमानंद के पौत्र जितिन अग्रवाल निर्विरोध पार्षद बने हैं। वे भी अपने दादा की छवि व अपने गुट के पार्षदों के बल पर चेयरमैन के लिए गोटी बैठा रहे हैं।

वैश्य समाज से सर्वाधिक पार्षद : जातीय समीकरण के आधार पर अबकी बार वैश्य समाज के 4 पार्षद, 3 अहीर, ब्राह्मण समाज से 2, जांगिड़ व एससी से 1-1 पार्षद बने है। पिछले कार्यकाल में जांगिड़ समाज के 3 पार्षद बने थे। अब की बार पद सामान्य होने से मुकाबला ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

नपा सचिव राजाराम ने बताया कि निर्वाचित पार्षदों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है। चेयरमैन के चुनाव में विधायक व लोकसभा सदस्य का भी वोट होता है। चेयरमैन बनाने में वोटिंग नहीं होती।

खबरें और भी हैं...