पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलारपुर में बाइक के सामने कुत्ता आने से दो युवक घायल

सिलारपुर में बाइक के सामने कुत्ता आने से दो युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के गांव सिलारपुर में बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। विकास पुत्र राजेश कुमार निवासी बवाना, कुलदीप पुत्र कृष्ण निवासी माजरा कलां बाइक द्वारा अटेली से अपने गांव वापस आ रहे थे। गांव सिलारपुर के पास आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...