गो-ग्रास के लिए गोशाला को मिला वाहन गायों के लिए पंखे लगाने का काम जारी
मंडी अटेली | संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी श्रीधर गुप्ता ने मंगलवार को श्रीकृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली को पिकअप गाड़ी भेंट की। यह वाहन प्रतिदिन अटेली व आस-पास के गांवों से आटा रोटी व दूसरी सामग्री गोशाला में लेकर आएगा। गोशाला कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बीच गोशाला की कार्यकारिणी ने वाहन भेंट करने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि गोशाला में नस्ल सुधार के लिए तीन सांड मंगवाए जाएंगे, जो साहीवाल, गिर व राठी किस्म के होंगे। भारी गर्मी को देखते हुए गोशाला में सोलर सिस्टम लगवाकर बीमार व दूध वाली गायों में पंखे लगाये जा रहे हैं। बैठक में गायों के चारे के लिए तूड़ी व दवा खरीदने के लिए 8 लाख रुपए के प्रस्ताव का जिक्र किया गया। इस मौके पर उपप्रधान जगदेव सिंह, कोषाध्यक्ष रामौतार , सूबेदार मक्खन लाल, सूबेदार बलबीर सिंह, कप्तान सुमेर सिंह, मदनलाल सरपंच, रामलाल मैनेजर,पूर्व प्रधान महिपाल, महेंद्र सिंंह, सीताराम सरपंच, बद्रीप्रसाद मौजूद रहे।
बिहाली गोशाला को ट्रस्टी ने भेंट की पिकअप, कार्य-कारिणी ने जताया आभार