प्राइमरी के बच्चों को प्रोजेक्टर के जरिए दी गई गुड टच-बैड टच की जानकारी
हेल्थ एंड सेफ्टी केयर एजुकेशन सोसायटी की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय गुजरवास में मंगलवार को प्राथमिक उपचार व प्राकृतिक आपदा व फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दूसरे दिन जलने, गले में रुकावट, डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बारे में पहचान के बारे में बताया गया। सुनिल सिंह ने प्राथमिक बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। ट्रेनिंग डायरेक्टर नरपत चौहान ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की कृत्रिम श्वास क्रिया व प्राथमिक उपचार की जानकारी से देश में हर घंटे में सड़क दुर्घटना में होने वाली 17 मौतों को कम किया जा सकता है। बढ़ते ट्रेफिक व आधुनिकता के चलते रोड पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिविर में फायर फाइटिंग व आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। शिविर में मुख्याध्यापक देशराम, धमेंद्र, राजेश मास्टर, मीरसिंह, ताराचंद, रोहताश शास्त्री, दिलावर, सत्यनारायण, रणजीत मौजूद रहे।