मंदिर की जमीन कब्जाने की फिराक में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गांव खेड़ी में बिश्ना मंदिर में बने हुए कुंए को लेकर मंदिर के ट्रस्ट्रियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त को दिये पत्र में मंदिर का ट्रस्टनामा व वर्तमान स्थिति की फोटो भी संलग्न की गई है।
ज्ञापन में बताया है कि कुएं के मुहाने को 11 साल पूर्व ही बंद किया हुआ है। कुछ स्वार्थी लोग निजी लाभ के लिए मंदिर के कुएं वाली जमीन का प्रयोग करना चाहते है। दीपक कुमार पुत्र मातादीन ने बताया कि यह मंदिर व कुआं बिशनाराम धर्मार्थ ट्रस्ट के नाम से है। कुछ लोग मंदिर के कुएं वाली जमीन को अपने स्वार्थ में प्रयोग करने के लिए प्रशासन पर बेवजह का दबाव बना रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ झूठी जानकारी देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुआं गहराई से लेकर ऊपर तक पक्का बना हुअा है। कुएं में 35 से 40 वर्ष पूर्व महिलाओं ने कूदकर अपनी जान दी थी उस समय कुएं खुले होते थे। प्रशासन के सार्वजनिक आदेश पर कुएं को ढ़ककर व दूसरी सुरक्षा करवा दी थी।
उपायुक्त को दिये पत्र में मंदिर का ट्रस्टनामा व वर्तमान स्थिति की फोटो भी संलग्न की