पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरमैन की कुर्सी के लिए कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के पार्षदों ने जताई दावेदारी

चेयरमैन की कुर्सी के लिए कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के पार्षदों ने जताई दावेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालांकि अभी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, फिर भी अटेली नगरपालिका के चेयरमैन बनने की गहमागहमी बढ़ गई है। पार्षद संजय गोयल अपने पास 5 उम्मीदवार, विकास यादव 3 तथा जितिन अग्रवाल अपने पास 3 पार्षद होने का दावा करके खुद को इस दौड़ में अग्रणी होने का दावा कर हैं। स्थानीय विधायक व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव की पूर्व चेयरमैन विकास यादव से बेरूखी के चलते इस बार अन्य के चेयरमैन बनाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

अटेली नगरपालिका में कुल 11 पार्षद है तथा दो मनोनीत पार्षद है। जिसमें वार्ड 6 से निर्विरोध बने कांग्रेस के पार्षद संजय गोयल पूर्व में अपने दादा के अटेली नपा में 20 साल से अधिक चेयरमैन व अपनी प|ी सुमन गोयल के पूर्व में रहने पर फिर से अपनी दावेदारी जता रहे है। वह अपने साथ 5 पार्षदों को लेकर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के सामने परेड करवाकर उनका समर्थन लेने में जुटे हैं।

वहीं इनेलो में रहे पूर्व चेयरमैन स्व. लाला परमानंद के पोत्र जितिन अग्रवाल अपने दादा की छवि व आर्थिक व राजनीतिक रूप से प्रतिष्ठित होने पर फिर से अपने परिवार में चेयरमैन की आने की आस लगाये हुए हैं। चर्चा है कि विकास यादव डिप्टी स्पीकर संतोष यादव से समर्थन नहीं मिलने पर सांसद धर्मबीर व पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं से मिल रहे है।

खबरें और भी हैं...