मंडी अटेली | हेल्थ एंड सेफ्टी केयर एजुकेशन सोसायटी द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय गुजरवास के बच्चों को प्राकृतिक आपदा व फायर फाइटिंग की मॉक ड्रिल करवाई गई। नरपत चौहान के मार्गदर्शन व बीईओ राजेंद्र सिंह व स्कूल के हैडमास्टर देशराम की मौजूदगी में हुई इस मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने भूकंप व आगजनी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी ली। ट्रेनिंग में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा में अव्वल छात्रों को बीईओ व कार्यक्रम संयोजक सुनिल सिंह ने पुरस्कृत किया। शिविर में नंबरदार लख्मीचंद, महेंद्र पंच, राजेश मास्टर, मीरसिंह, धमेंद्र यादव, रतन सिंह, तारचंद, रोहताश शास्त्री, दिलावर, सत्यनारायण, रणजीत मौजूद रहे।