कनीना | राव अर्जुन सिंह ने गुरुवार अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव करीरा, कोटिया, गाहड़ा, कनीना का दौरा कर लोगों को 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है, जिसका आप सभी को इंतजार था। चुनावों से पहले जो बड़े-बड़े वादे भाजपा सरकार द्वारा किए गए थे। उनमें से किसी भी वादे पर वह खरा नहीं उतर पाई। इसका जवाब 2019 के विधानसभा चुनाव में देकर ब्याज सहित लौटाने का कार्य जनता करेगी। राहुल राव, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस कनीना, भीम गुर्जर, अशोक पाथेडा, सत्यवीर कोच, मनोज यादव, वीरेंद्र सिंह, मुकेश, बलवीर सिंह, बहादुर सिंह, महिपाल, दिनेश, राजेश, अमर सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।