पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास की अवधारणा को धरातल पर लाने का श्रेय राजीव गांधी को : राव नरेंद्र सिंह

विकास की अवधारणा को धरातल पर लाने का श्रेय राजीव गांधी को : राव नरेंद्र सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर पत्तराम मांदी, रमेश बोहरा, ओमप्रकाश राता, मनोज प्रधान, पुरुषोत्तम चेयरमैन, सुरेन्द्र चेयरमैन, कृष्ण ठेकेदार, अविनाश मांदी, तेजपाल मांदी, जयपाल सरपंच , सरजीत मन्डलाना, महिपाल साहब, डॉ. सुभाष सिहमा, कृष्ण नंबरदार, जयपाल सरपंच, कृष्ण खामपुरा, कुलदीप डेरोली, वीरेन्द्र, जगदीश सिहमा, वीरेन्द्र मारदा, सज्जन, विनोद सरपंच आदि मौजूद थे।

राव अर्जुन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

युवा कांग्रेसियों ने लगाया रक्तदान शिविर

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव की अध्यक्षता में युवा कांग्रेसियों ने ब्लॉक सिहमा स्थित मैरिज पैलेस में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देश के वीर बहादुर जवानों के लिए एक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कुल कुल 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर का शुभारंभ राव नरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया गया। महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी शांतनु सिंह चौहान ने मुख्य रूप से शिरकत की। कृष्ण राव व शांतनु चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नारनौल. राव अर्जुन सिंह ने अपने कनीना कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेश यादव पूर्व उपप्रधान नप अटेली, गिरवर यादव, मनीष सेहलंगिया, संजीत प्रधान आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...